मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में दिखे चार पाकिस्तानी ड्रोन, लोगों में डर का माहौल

--Advertisement--

सीएम सुक्खू के क्षेत्र में दहशत का माहौल, हमीरपुर में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

हिमखबर डेस्क

हिमाचल के हमीरपुर जिले में स्थित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृहक्षेत्र नादौन के पास बुधवार देर रात लोगों ने ड्रोन देखे। गौना, सेरा, मझियार व आसपास के गांवों में आसमान में एक साथ चार ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा सबसे पहले सेरा गांव में देखने को मिला, जहां से एक-एक करके चार ड्रोन अलग-अलग दिशाओं में तेजी से उड़ते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ड्रोन गौना, दूसरा मझियार और तीसरा कोहला गांव की ओर उड़ा। एक ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी अपुष्ट जानकारी सामने आई है।

पूर्व उपप्रधान संजीव कुमार के बोल

करौर पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि ड्रोन तेज गति से उड़ते नजर आए, जिससे स्थानीय लोग डर गए। कुछ लोगों ने डर के कारण अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं।

पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर के बोल

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि नईदून थाने की पुलिस मौके पर है और जांच जारी है।बीएसएफ ने गुरदासपुर में पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन बरामद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...