मुख्यमंत्री का बिगड़ा स्वास्थ्य, आज की सभी मीटिंगें कैंसिल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीमार पड़ गए हैं। उन्हें वायरल फीवर हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अपनी सभी आधिकारिक बैठकों को स्थगित कर दिया है।

सीएम सुक्खू के अस्वस्थ होने के कारण आज जनता दरबार भी नहीं लग सकेगा, जिससे आम लोगों को उनसे मिलने का अवसर नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना पूरा दिन आराम करने का निर्णय लिया है। वे अपने सरकारी आवास ओक ओवर में ही रह रहे हैं, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी नियमित जांच कर रही है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सचिवालय आने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

सीएम कार्यालय के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है, ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्यों को संभाल सकें। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...