मुख्यमंत्री कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना छोड़कर सरकार की कार्यप्रणाली को सुधारने का प्रयास करें

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह नगर निगम चुनावों में अपनी हार से बौखलाए हुए है और अपनी खीज मिटाने के लिए अमर्यादित भाषा बोल कर कांग्रेस नेताओं बगैर किसी आधार के बेबुनियाद आरोप लगा रहें है।उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के बजाए मुख्यमंत्री सरकार की कार्यप्रणाली को सुधारने का प्रयास करें ।उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन व पालमपुर में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है जबकि धर्मशाला में भाजपा ने जोड़तोड़ कर नगर निगम को हथयाया हैं।उन्होंने कहा कि सोलन में भी भाजपा की अंतिम समय तक यही कोशिश थी,जिसे कांग्रेस ने सफल नही होने दिया।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है।इसी बजह से उनके अध्यक्ष तक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के इस साढ़े तीन साल के कार्यकाल में घोटाले ही घोटाले हुए है।स्वाथ्य विभाग वेंटिलेटर व अन्य उपकरण खरीद घोटाला,सचिवालय में सनेटीआज़र घोटाला,निजी विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री घोटाला, नकली दवाइयों का घोटाला,भूमि घोटाला और अब गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन घोटाला।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घोटालों से भरी पड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सभी घोटाले एक एक कर सब सामने आ रहें है।
राठौर ने बाहरी लोगों की करोड़ो की गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रदेश में करवाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश के भीतर भाजपा सरकार के सरंक्षण में एक बड़ा रैकेट चल रहा है।उन्होंने इस पूरे मामलें की जांच करने और इस बारे एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग सरकार से की है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह बताये अबतक प्रदेश में बाहरी लोगों की कितनी गाड़ियां रजिस्टर हुई है और किन लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया है।उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का करोड़ो रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है और इसके सभी दोषी सामने आने चाहिए।
राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार के पास कोरोना की रोकथाम के लिए न तो कोई ठोस   उपाय ही है और न ही कोई कार्यक्रम।उन्होंने कहा कि सरकार कभी कुछ कहती है तो कभी कुछ।अपने फेंसलो को अपनी सुविधानुसार बदल रही है।
उन्होंने कहा अब एक नया स्ट्रेन आने से इसकी ओर चिंता बढ़ गई है।मृत्यों दर का बढ़ना भी चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे विपक्ष से कोई बात भी नही कर रही है।उन्होंने सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस बीमारी से प्रदेश में हालात बिगड़ते है तो कांग्रेस को मजबूरन आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ सकता है,इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...