मिनी पंजाब बल्ह से सुक्खू सरकार का सौतेला व्यवहार पूरी तरह सुनियोजित, सहन नहीं करेगी भाजपा – कुलदीप ठाकुर

--Advertisement--

नेरचौक – अजय सूर्या

कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में बल्ह विधानसभा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर बल्ह भाजपा मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर ने तीखा हमला करते हुए मीडिया को जारी बयान में कहा कि पिछले एक वर्ष से बल्ह विधानसभा विकास की दृष्टि से लगातार पिछड़ रहा है और बल्ह कांग्रेस के नेता क्षेत्र को छोड़ कर अपने अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने में व्यस्त है वे केवल अपने हितों तक ही सीमित हो चुके हैं।

सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है पर ये नेता अपने क्षेत्र में एक ईंट तक नहीं लगवा पाए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह तक बल्ह की आवाज सरकार तक पहुंचाने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में बल्ह विधानसभा ने विकास के अनेकों आयामों को छुआ और बल्ह एक आर्दश विधानसभा क्षेत्र बन कर उभरा, परंतु वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जहां एक ओर सभी विकास कार्य बंद कर दिए वहीं दुसरी तरफ एक भी नया विकास कार्य अथवा विकास योजना बल्ह में लाने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी लगातार सरकार के समक्ष क्षेत्र की मांगें उठा रहे हैं पंरतु मुख्यमंत्री सुक्खू के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिनी पंजाब के नाम से प्रसिद्ध बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर बल्ह भाजपा चुप नहीं बैठेगी और अगर जल्द ही सरकार द्वारा बल्ह के विकास की लेकर कोई ठोस कार्य नहीं किया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर सरकार की खामियों को जनता के बीच लेकर जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...