माल रोड के फेमस रेस्तरां के पिज्जा में निकला कॉकरोच, भड़के पर्यटक ने पुलिस से की शिकायत

--Advertisement--

लुधियाना से आए व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की, मुंबई की महिला ने भी खराब खाना देने का आरोप लगाया।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के मालरोड पर एक नामी रेस्तरां में पिज्जा में कॉकरोच निकला है। घटना रविवार दोपहर की है। सुनील अरोड़ा लुधियाना से शिमला आए, रिज घूमने के बाद उन्होंने रेस्तरां में पिज्जा आर्डर किया। उन्होंने चम्मच से इसे खाना शुरू किया तो उन्हें इसमें कॉकरोच नजर आया।

उन्होंने इसकी शिकायत रेस्तरां के मैनेजर से की। उन्होंने कहा कि यह बड़ी घटना है और लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ है। यदि वह चम्मच के बजाय इसे सीधा खाते तो कॉकरोच उनके पेट में चला जाता।

रेस्तरां के मैनेजर ने उनसे कहा कि कॉकरोच टेबल से आ गया है। दूसरा पिज्जा सर्व कर देंगे। रेस्तरां के सामने पुलिस कंट्रोल रूम में रेस्तरां के खिलाफ शिकायत भी की गई है। पर्यटक ने एसपी शिमला को भी इसकी शिकायत भेजी। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर को फोन किया। हालांकि उनसे बात नहीं हुई।

खाना खाने के बाद महिला को हुई उल्टियां

इसी दौरान वहां पर अनीषा नाम की महिला आई। उन्होंने कहा कि वह मुंबई से आई है। दो दिन पहले उन्होंने यहां खाना खाया था। बाद में जब वह होटल गई तो उल्टियां शुरू हो गईं। उन्होंने कहा कि वह मालरोड पर घूम रही थी। जब यह मामला सामने आया तब वह भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि शिमला पर्यटन स्थल है, जहां देश व विदेश से पर्यटक आते हैं। फूड इंस्पेक्टर को यहां पर आकर व्यवस्था व साफ सफाई को देखना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...