मामूली बात पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और बहू को पीटा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल के गांव थनेला में शराब के नशे में धुत्त 4 लोगों द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

70 वर्षीय मेला राम पुत्र दास निवासी गांव थनेला द्वारा नागरिक अस्पताल तीसा में पुलिस को दिए बयान में बताया कि 11 जून शाम करीब 7 बजे कि वह अपने घर पर अपनी पत्नी सीलो और बहू केसो देवी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर योग सिंह और निहाल सिंह ने शराब के नशे में उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं।

पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद योग सिंह की पत्नी रीता और बेटा खेम सिंह उर्फ सूरज भी वहां पहुंच गए और वे सभी मिलकर पीड़ित परिवार को अपशब्द कहने लगे। जब मेला राम ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो वे चारों आरोपी जबरन उनके घर के अंदर किचन में घुस आए। ​

आरोप है कि योग राज ने किचन में रखी लकड़ी उठाई और बुजुर्ग मेला राम की बाईं बाजू पर दे मारी। इसी लकड़ी से उन्होंने बुजुर्ग की पत्नी के सिर पर और बहू केसो देवी के पैर व पीठ पर हमला किया। इसके अलावा बाकी तीनों आरोपियों ने भी पीड़ितों को हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा।

घायल अवस्था में पीड़ित अस्पताल पहुंचे, जहां मेला राम ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस थाना तीसा ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...