मानहानि मामले में राहुल गांधी को सेशंस कोर्ट से मिली जमानत, 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

--Advertisement--

सूरत – व्यूरो रिपोर्ट

मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत सेशंस ने जमानत दे दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। राहुल गांधी ने मानहानि केस में निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

सोमवार को इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को 15 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में प्रतिवादियों से 10 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

बता दें कि राहुल गांधी भी सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी आई थीं। साथ ही कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी गुजरात पहुंचे।

गौरतलब है कि सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...