मानसून की तैयारियों पर एसडीएम ने की बैठक, अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि इस महीने के अंत तक मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना है और ऐसे में विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अनिवार्य मशीनरी का निरीक्षण करने और दुरूस्त करने के अलावा फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को नदी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि बरसात के समय पर नदी-नालों में जल ठहराव की समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने आईपीएच विभाग को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल योजनाओं के रख-रखाव व क्लोरीनेशन करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

उन्होंने सभी विभागों को अधीनस्थ अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए कमेटी का गठन कर और दूरभाष नंबर सूची तैयार कर एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।

 

उन्होंने शहरी निकायों तथा विकास खंड अधिकारी धर्मशाला को पंचायत स्तर पर लोगों को बरसात के दौरान सचेत रहने के आदेश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा  कि जो लोग नदी नालों के किनारों पर बसे हैँ उनको तुरन्त वहां से हटाया जाए  साथ ही कहा कि अगर कोई पेड़ गिरने वाला हो उनकी भी सूचना  दें।

 

इस अवसर पर बीडीओ अभिनीत  कातिन, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अंजली  , नायब तहसीलदार राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...