मानवता फिर हुई शर्मसार, कड़कती ठंड के बीच श्मशानघाट के प्रवेश द्वार पर छोड़ी नवजात

--Advertisement--

मानवता फिर हुई शर्मसार, कड़कती ठंड के बीच श्मशानघाट के प्रवेश द्वार पर छोड़ी नवजात।

सोलन – रजनीश ठाकुर  

सोलन जिला के कंडाघाट में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कड़कती ठंड के बीच श्मशानघाट के प्रवेश द्वार पर अज्ञात लोग एक नवजात बच्ची को छोड़ गए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवजात को कब्जे में लेकर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भेजा और उसके माता-पिता की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब कंडाघाट क्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एक श्रमिक ने श्मशानघाट के पास एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। श्रमिक ने इसकी सूचना पास के निवासी इंद्र सिंह को दी।

इंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और नवजात को देखा, जो नीले कपड़े में लिपटा हुआ था और रो रहा था। उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दी और नवजात को पास में स्थित एक ढाबे पर रहने वाली नेपाली महिला के पास सौंप दिया, ताकि उसकी देखभाल की जा सके।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को कब्जे में लिया और उसे सोलन के एक अस्पताल में भेज दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लोगों की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची की पहचान के लिए सभी संभावित स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...