माध्यमिक स्कूल ननाहर में मल्टी टास्क भर्ती पर गुस्साई जिला पार्षद

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

ननाहर मिडिल स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ठाकुर ने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि इस भर्ती में प्रशासन ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया। बार-बार विभाग और प्रशासन को लिखने के बावजूद उनके समक्ष इस विषय को उठाने के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि ननाहर पंचायत के माध्यमिक स्कूल में जिस मल्टी टास्क भर्ती वर्कर को रखा गया है। वह इस पंचायत से करीब 12 किलोमीटर दूर से रखा गया है, जबकि इस स्कूल में ननाहर पंचायत का ही व्यक्ति या महिला रखी जानी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर रखे जाने के लिए सूचना लगाई गई, लेकिन माध्यमिक स्कूल में किसी ने कोई सूचित नहीं किया।

उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

एसडीएम के बोल

उधर, एसडीएम अमित गुलेरिया ने कहा कि इसका नोटिस अखबार में लगाया गया था, लेकिन स्कूल में भी नोटिस लगाना जरूरी है। अगर नोटिस नहीं लगाया गया है तो संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर अवगत करवाया जाएगा और जल्द ही इस मसले का हल निकाला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...