मां बोलीं, एसपी साहब- बेटे को जिंदा रखने के लिए खुद दे रही हूं उसे नशा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एसपी साहब, मैं अपने बेटे को जिंदा रखने के लिए उसे खुद नशा खरीदकर देती हूं, ताकि वो मेरी आंखों के सामने रहे। लेकिन किसी और मां को यह समय नहीं देखना पड़े इसके लिए नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करो और जिले के बच्चों को बर्बाद होने से बचा लो।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि उन्हें आधी रात को एक मां ने फोन कर आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि गरीब परिवार से हूं, बेटे को नशे की ऐसी लत लगी कि आज वो बिस्तर पर है।

कई माह से बिस्तर से उठा तक नहीं है। लेकिन मां हूं न, उसे जिंदा देखना चाहती हूं। मजबूरी ऐसी है कि उसे जिंदा रखने के लिए मैं खुद नशा खरीदकर लाती हूं और उसे देती हूं। मैं नहीं चाहती हूं कि किसी और मां को भी ऐसी बदनसीबी का सामना करना पड़े। मां ने एसपी से कहा कि नशा माफिया बहुत सक्रिय हो गया है। आप ही हमारे बच्चों को इनसे बचा सकते हैं।

एसपी ने कहा कि महिला के फोन के बाद उनकी नींद उड़ गई। महिला के दर्द को वह महसूस कर रहे हैं। नशे के कारोबार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए समाज का सहयोग भी जरूरी है।

अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। उनके साथ दोस्ती का व्यवहार रखें और उन्हें खुद नशे से होने वाले नुकसान से अवगत करवाएं। बुजुर्ग महिला नशा कहां से इसे खरीदती है। इस बारे में बताने से एसपी से मना कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...