मांझी खड्ड से आई बाढ़ से हुए नुकसान क्षेत्र का उपयुक्त ने किया दौरा, प्रभावितों को जल्द राहत देने के आदेश

--Advertisement--

Image

मांझी खड्ड में आई बाढ़ से कई लोगों के घर तबाह हो गए तो कई पुलियां व पुल ध्वस्त हुए हैं। ऐसे में पासू की संपर्क सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। अब पासू काला पानी बनकर रह गया है।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

मांझी खड्ड में आई बाढ़ से कई लोगों के घर तबाह हो गए तो कई पुलियां व पुल ध्वस्त हुए हैं। ऐसे में पासू की संपर्क सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। अब पासू काला पानी बनकर रह गया है। उपायुक्‍त कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल और एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्‍जू ने वीरवार दोपहर बाद क्षेत्र का दौरा किया व नुकसान का जायजा लिया।

लोगों ने मांग की है डंगा निर्माण कर लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क को बहाल करे, ताकि वाहनों की आवाजाही हो सके और लोगों को सुविधा मिल सके। अमर सिंह, रविंद्र कुमार, ओंकार, मेहर चंद, राज कुमार, सुनील कुमरा बलदेव राम, बृज मोहन, रणजीत सिंह, दुनी चंद, हरवंस लाल, शेर सिंह, ओंकार सिंह, रमेश चंद, मेहर सिंह, सुरेश कुमरा, हरि सिंह रघुवरी सिंह, पृथी चंद, जगदीश चंद, राजिंद्र कुमार, जन्म सिंह कुलदीप सिंह, कृष्णा कुमार, ओम प्रकाश ने कहा मांझी खड्ड में आई बाढ़ ने तबाह कर दिए हैं। अमर सिंह की जमीन पर बनी सड़क बह गई है।

सड़क किनारे विभाग ने डंगा लगाया था। लेकिन ठेकादार ने काम घटिया किया था व बीच में सरिया नहीं डाला था, इस कारण 12 जुलाई की आई बाढ़ में डंगा भी बह गया अब सड़क का नामोनिशान मिट गया है। सड़क केलिए क्रेट लगाए जाएं, ताकि पासू मनेड के लोगों को सुविधा मिल सके।

लेकिन मांझी खड्ड के कारण पासू व मनेड के लोगों के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसलिए यहां क्रेट वर्क जरूरी है। क्रेट लगाकर लोगों के घरों व जमीन को पानी के बहाव में बहने से बचाया जाए। बारिश के कारण खड्ड में आए उफान से बहुत नुकसान हुआ है। पासू काला पानी बनकर रह गया है। आवाजाही की सुविधा ही खत्म हो गई है।

इसलिए प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द डंगा व क्रेट वाल लगाकर सड़क बहाल की जाए। ताकि यहां के सैकड़ों लोग सामान्‍य जीवन शैली में लौट सकें। 12 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...