माँ की ममता फिर हुई शर्मसार, नाली में मिला 7 माह का भ्रूण

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के नजदीक पानी की नाली में 7 माह का भ्रूण मिला हैं। भ्रूण मिलने से नालागढ़ शहर में सनसनी फैल गई है। सुबह लोगों ने नाली में पड़े भ्रूण को देखा और उसके बाद उसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

सिटी चौकी इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनको सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में नाली में एक बच्चे का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

वही पर नालागढ़ सिविल अस्पताल डॉ साक्षी ने बताया कि उनके पास पुलिस एक भ्रूण लेकर आई है, जांच में पता लगा कि वो मेल भ्रूण है जो कि 7 माह का है, जो कि मृत पाया गया है।

आपको बताते चलें कि बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज दिन तक वह सभी मामले अनसुलझी पहेली बन कर रह गए हैं।

अब देखना यह होगा कि जो यह भ्रूण मिला है इसके अपराधी तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है, या यह भी अनसुलझी पहेली बन कर रह जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...