महिला सशक्तिकरण को कारगर कदम उठा रही सरकार: पठानियां

--Advertisement--

कुठार में महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

शाहपुर 23 दिसंबर – नितिश पठानियां 

उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार कारगर कदम उठा रही है।

सोमवार को कुठार में महिला मंडल भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत मकान निर्मित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है इसी तरह से लैड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के समान अधिकार दिलाया गया है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को लेकर वे बहुत गंभीर हैं तथा इसके लिए वे सिलसिलेवार तरीके से ग्रामीण विकास से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में ग्रामीण विकास के तहत सरकार द्वारा अभी तक 6 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविषय में भी विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जन कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर है। इसके अलावा जन समस्याओं एवं शिकायतों के कारगर निपटारे पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब तथा वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं और अधिकारी फील्ड में कैम्प लगा कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुँच सके।

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवाय योजना के तहत 800 से अधिक पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण की किस्त मिल गई है। केवल ने कहा कि आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को बढ़ाने की बात वे सरकार के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे पहले महिला मंडल प्रधान शशि कांता सहित पदाधिकारी गणों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...