महिला ने पति व ससुरालियों पर दर्ज करवाया प्रताडऩा का केस

--Advertisement--

27 वर्षीय महिला ने अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ विवाह के उपरांत से ही शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला में रह रही हमीरपुर की 27 वर्षीय महिला ने अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ विवाह के उपरांत से ही शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

महिला पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट में दीक्षा पत्नी विशाल निवासी गांव घडियानार डाकघर मझियार तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने बताया कि वह यहां पुलिस कालोनी कसुम्पटी में रहती है।

उसके विवाह के बाद से ही लगातार उसका पति और उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त करते आ रहे हैं।

ए.एस.पी. शिमला सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने भा.दं.सं. 498ए, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...