महिला ने घर पर उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटका मिला शव

--Advertisement--

Image

भटियात, सुरजीत सिंह देवल

भटियात की नैनीखड्ड पंचायत के लाहडू गांव में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला की पहचान सत्या देवी (34) पत्नी बिट्टू राम निवासी लाहडू के रूप में हुई है। रविवार को महिला ने हर रोज की तरह अपने  घर के सभी कार्यों को निपटाया और कमरे में चली गई। महिला का पति बिट्टू राम जोकि ट्रक चालक है। सुबह लगभग साढ़े 8 बजे नाश्ता करके घर से ट्रक लेकर चम्बा की ओर निकल गया। साढ़े 9 बजे के करीब आधे रास्ते में पहुंचने पर उसकी बड़ी बेटी ने फोन करके बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है। इस घटना के बारे ग्रामीणों को भी अवगत करवाया। जब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो महिला का शव पंखे स बने फंदे पर लटका हुआ था।

उधर, पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बकलोह  के थाना प्रभारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पंखे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

ससुराल और मायके वालों ने महिला की मौत को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला अपने पीछे पति के अलावा दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। थाना प्रभारी चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...