महिला की हत्या कर पत्थरों के बीच दबाया शव, पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की जांच

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मनाली थाना के अंतर्गत चिचोगा गांव में पत्थरों के बीच दबाकर रखा एक महिला का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद महिला को दबाया गया। शव गल सड़ चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू के दी है।

पुलिस को दिए बयान में अमित पुत्र शंकर दास गांव चिचोगा डाकखाना मनाली जिला कुल्लू ने कहा है कि चचोगा में उसके मकान के साथ ही पगडंडी के साथ जमीन से पत्थर निकाले थे। वह बीच-बीच में मकान को देखने जाता है।

बुधवार को जब यह मकान के साथ पगडंडी के रास्ते के पास पहुंचा तो वहां पर पत्थरों से दुर्गंध आ रही थी। पत्थरों के पास गया तो नीचे गड्ढे में कपड़े में कोई चीज लिपटी हुई पाई गई। एक महिला का शव गली सड़ी हालत में मिला।

पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी मनाली हेमराज ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...