महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्व वीरभद्र सिंह का जन्मदिन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत बीरभद्र सिंह का जन्म दिन शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र शाहपुर के सुधेड़ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया ।

जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता ठाकुर, निर्मला थापा, माया, सपना, बिंता सहिय अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया.

इस अवसर पर रेणु बजवारिया ने कहा कि स्व0 वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोने का काम किया. उनके द्वारा किए गए विकास को पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा ।इस अवसर पर फल भी वितरित किए.गए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...