महिला आयोग के संज्ञान के बाद बढ़ सकती हैं विधायक की मुश्किलें, ओशिन शर्मा एसपी से मिलीं

--Advertisement--

Image

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर उनकी पत्नी एचएएस अफसर ओशिन शर्मा के आरोपों का महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक धर्मशाला से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

 

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर उनकी पत्नी एचएएस अफसर ओशिन शर्मा के आरोपों का महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक धर्मशाला से मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर महिला आयोग आगे की कार्रवाई करेगी।

 

ओशिन के वीडियो (जिसमें नैहरिया पर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा का आरोप गया है) उसके आधार पर महिला आयोग ने कार्रवाई शुरू कर शुरू कर दी है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए महिला अधिकारी से भी बात की जाएगी।

 

 

राज्य महिला आयोग की अध्‍यक्ष डेजी ठाकुर का कहना है महिला अधिकारी के साथ प्रताडऩा के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद विधायक विशाल नैहरिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं बताया जा रहा है विधायक की पत्‍नी एचएएच अधिकारी ओशिन शर्मा दोबारा पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से मिली हैं। महिला आयोग ने भी पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। अब पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए महिला आयोग का दबाव भी रहेगा।

यह आर्टिकल हिमखबर टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...