महिमन चन्द्र होंगे इंटक (महासंघ) हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के प्रभारी

--Advertisement--

कुल्लू, 13 जनवरी – अजय सूर्या

जनपद के महिमन चंद्र को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत अब अब पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के प्रभारी के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इंटक (महासंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने इस संदर्भ में नियुक्ति पत्र दिल्ली कार्यालय से जारी किया है।

अपनी नियुक्ति के लिए महिमन चन्द्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जायसवाल सहित सभी आला अधिकारियों व कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी का पूर्ण रूप मे निर्वहन करेंगे व मज़दूरों की लड़ाई को उचित मंच से लड़ते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिना जमीनी हकीकत जाने काले कानून जनता पर थोपती आई है, जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन के बाद सभी वाहन चालकों को परेशान करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मनमाने कानून थोपने व उसके उपरन्त उत्पन्न हुए हालात में परिवहन क्षेत्र की हड़ताल से न केवल वाहन चालक अपितु परिवहन क्षेत्र से जुड़े अनेक वर्ग प्रभावित्त होंगे जिसमें मज़दूर वर्ग सबसे अधिक परेशान होता है। इससे आर्थिक हानि व मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही काले कृषि कानून को किसानों व मज़दूरों के विरोध के चलते सरकार को वापिस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल संशोधन कानून जब तक सरकार वापिस नहीं लेगी, इंटक (महासंघ) तब तक उनके हकों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...