महाविद्यालय रिवालसर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम 

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय डिग्री महाविद्यालय रिवालसर में महाविद्यालय के ‘रोड सेफ्टी क्लब’ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत भाषण प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्लब के समन्वयक प्रो. यश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 छात्रों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.ए. तृतीय वर्ष की काजल शर्मा, द्वितीय स्थान पर बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की प्रीति तथा तृतीय स्थान पर बी.ए. तृतीय वर्ष की मीना देवी विजेता रही।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की रीना, द्वितीय स्थान पर बी.ए. तृतीय वर्ष की काजल तथा तृतीय स्थान पर बी.ए. प्रथम वर्ष की संजना विजेता रही।

प्रतियोगिता में मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. कुलदीप कुमार व प्रो. रमणीक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में ‘रोड सेफ्टी क्लब’ के समन्वयक व छात्रा अध्यक्ष ललिता शर्मा ने ‘रोड सेफ्टी जागरूकता’ कार्यक्रम का संचालन कर छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और सभी से आवाहन किया कि वे इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें।

ये रहे उपस्थित 

इस कार्यक्रम में प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. रमणीक शर्मा और रोड सेफ़्टी क्लब के समस्त छात्र उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...