महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

राजकीय महाविद्यालय मटौर के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा अपना वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्लब द्वारा पूरे साल भर आयोजित की गई गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने तथा वाहन चलाते हुए अपने साथ साथ यातायात नियमों के पालन द्वारा दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षिता को पहला, खुशबू को दूसरा नैंसी को तीसरा पुरस्कार, नारा लेखन में नव्या चौधरी को पहला, दीक्षा चौधरी को दूसरा, रिया और शाइनी को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साहिल की टीम को पहला प्रियांशु की टीम को दूसरा, आंचल की टीम को तीसरा पुरस्कार मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर क्लब संयोजिका प्रो शिवानी दत्ता, डॉ नीतू सिन्हा, प्रो राज लक्ष्मी, अरविंद बैंस भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...