महाविद्यालय धर्मशाला के छात्रों ने केरल में किया शिक्षा यात्रा का प्रशिक्षण

--Advertisement--

धर्मशाला – सतीश सूद

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एमसीए और बीटेक के छात्रों के लिए औद्योगिक विजिट का आयोजन किया गया। इस यात्रा में छात्रों को केरल ले जाया गया। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2024 से 11 अप्रैल 2024 तक चला।

सभी छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के प्राध्यापक गण डॉक्टर सचिन अवस्थी, डॉक्टर बलराज बांद्राला, एमसीए को ऑर्डिनेटर डॉक्टर वी एस वत्स, बीटेक को ऑर्डिनेटर डॉक्टर रजनीश दीवान तथा पूजा दीवान भी मौजूद थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केरल की शैक्षिक सांस्कृतिक और औद्योगिक विविधता का अवसर प्रदान करना था।

इस यात्रा के दौरान छात्रों को केरल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों ऐतिहासिक स्थलों तथा औद्योगिक स्थलों को दिखाया गया। कॉलेज संगठन में इस यात्रा के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थी। छात्रों ने यह यात्रा बस एवं ट्रेन द्वारा पूरी की।

छात्रों ने मुख्ता विवेकानंद रॉक, कन्याकुमारी,पद्मनाभमस्वामी,पदमनाभपुरम पैलेस, कोची, तिरुअनंतपुरम, इसरो स्पेस म्यूजियम का भ्रमण किया। साथ ही छात्रों को हाउस बोट स्टे का भी अनुभव करवाया गया।

इस यात्रा ने छात्रों को उनके शैक्षिक अनुभव को विस्तारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान किया और उन्हें अपने करियर के लिए उद्यमिता और नए विचारों को विकसित करने में मदद की।

यात्रा के दौरान छात्रों ने विद्यालय शैक्षिक परिचय को बढ़ाया और अपने भविष्य के लिए भी विशेष तैयारी और प्रोत्साहन प्राप्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...