महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिंहवा के बच्चो ने की सैनिक स्कूल की परीक्षा पास

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

बुधवार को सैनिक स्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमे महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिहंवा के तीन विद्यार्थीयों आरव, सानवी तथा शिवांश ने परीक्षा को पास कर लिया है। इन बच्चों की स्कूली शिक्षा शुरू से ही इसी स्कूल से हुई है।

आरव के पिता गणेश कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं व माता अनिशा गृहिणी है। सानवी के पिता सुरजीत शर्मा व्यवसायी तथा माता मीनाक्षी शर्मा गृहिणी है। वहीं शिवांश के पिता विजय प्राइवेट कर्मचारी तथा माता पूजा इसी स्कूल में अध्यापिका हैं।

स्कूल प्रधानाचार्या शालिनी राणा ने इसका सारा श्रेय अध्यापकों, माता -पिता तथा इन बच्चों को दिया, जिनकी प्रेरणा तथा सहयोग से इन्होंने यह स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल पिछले चार सालों से कभी स्टेट बोर्ड कभी जवाहर नवोदय तथा कभी सैनिक स्कूल की परीक्षाओं के लिए इस तरह का परिणाम दे रहा है। जिसमें बच्चे अपने सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

स्कूल प्रबंधक कर्नल एसएस राणा ने इन बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी तथा इनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...