महंगाई: हिमाचल में पांच माह बाद महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल 80 पैसे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में पांच माह बाद घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। गैस कंपनियों ने मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं। इस माह घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1052 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

994 रुपये घरेलू सिलिंडर का इस माह रेट तय हुआ है। 58 रुपये होम डिलिवरी का शुल्क रहेगा। अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

पहली मार्च को भी दाम नहीं बढ़े। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही अब दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर आठ रुपये सस्ता हुआ है। उपभोक्ताओं को इस माह 2176.50 रुपये का व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा। इसमें 82 रुपये डिलिवरी चार्ज शामिल है।

दूसरी ओर देश में 137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार यानी 22 मार्च को करीब चार महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लखनऊ, जयपुर, गुरुग्राम, पटना जैसी राज्यों की राजधानियों में भी तेल कीमतों में बदलाव किया है। नोएडा में जहां पेट्रोल सस्ता हुआ है, तो लखनऊ में यह महंगा बिक रहा है। नया रेट जारी होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपए लीटर पहुंच गया है।

हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।बहरहाल, पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से जनता को एक बार फिर से झटका लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...