महंगाई का एक और झटका, हिमाचल में महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर, जानें नए दाम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। इस माह उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1155 रुपये पड़ेंगे चुकाने पड़ेंगे। होम डिलिवरी शुल्क इसमें शामिल है। एक जुलाई को घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। बुधवार को गैस कंपनियों ने 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

मई और जून में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे।वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पहली जुलाई से 190 रुपये कम हुए हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस माह गैस सिलिंडर 2210 रुपये में मिल रहा है। इससे कारोबारियों को हल्की राहत मिली है। लगातार दूसरे माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम घटे हैं।

आए दिन बढ़ रही महंगाई से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जहां मकान बनाने के लिए निर्माण सामग्री के दामों बढ़ोतरी हो रही है । वहीं गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को घर में खाना बनाना भी महंगा पड़ेगा।

ऐसे में आम आदमी को बाहर खाना खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। आए दिन बढ़ रही महंगाई ने जनता की दिक्कतें बढ़ा दी हैं ।

जहां आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढऩे से आम जनता की आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर का दाम 1112 रुपए पहुंच गया है।

प्रदेश में बुधवार से गैस सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला में घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दाम 1155 रुपए पहुंच गया है।

गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी के दाम में प्रति सिलिंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि अन्य अन्य जिलों में गैस सिलिंडर के दाम 1112 रुपए पहुंच गया है। 31.85 रुपए की सब्सिडी योजना से जुड़े ग्राहकों को वापस मिलेगी।

वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम आठ रुपए कम हुए हैं। अब व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए 2201 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...