मशोबरा में 19 परिवार हुए बेघर, लैंडस्लाइड के चलते कई मकानों को खतरा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश में भारी बारिश के बाद लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। कई लोगों की जान भी चली गई है। शिमला के मशोबरा में भूस्खलन के कारण 3 मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे 19 परिवार सड़को पर आ गए हैं।

दिन के समय हुए लैंडस्लाइड के कारण एक मकान को नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार बेघर हो गए हैं। लोगों का कहना है की एक बिल्डर पिछ्ले कुछ दिनों से उनके मकान के साथ सड़क निर्माण कर रहा था, जिस वजह से मकानों को खतरा उत्पन्न हुआ है।

कई बार इसकी प्रशासन को शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। आज एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और अन्य मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पूरी जिंदगी की कमाई मकान बनाने में लगाई है अब मकान छोड़कर कहां जायेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा खतरे की जद में आए 3 भवनों को खाली करवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन परिवारों को पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा व कृषि प्रशिक्षण संस्थान में शिफ्ट कर दिया गया है।

3 भवनों में 19 परिवारों के 59 लोग रह रहे थे। भवन में खतरे को देखते हुए इनसे भवनों को खाली करवाया गया है। डीसी शिमला ने बाकायदा इन लोगों को अन्य जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...