मशीन से चारा काट रही थी महिला, करंट लगने से मौत

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना क्षेत्र में नादौन के तहत धनेटा के गांव सराय में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी सुबह पशुशाला में घास काटने की मशीन से चारा काट रही थी कि अचानक उसे करंट लग गया।

तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे तुरंत धनेटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

नादौन के तहसीलदार अपूर्व शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पटवारी को मौके पर भेजकर मामले की रिपोर्ट मंगवाई गई है, ताकि कार्रवाई की जा सके।

उधर, थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर छानबीन करेगी।

लिस ने उचित करवाई का भरोसा दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...