मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला पर बरसाए पत्थर, गाली-गलौज करने का भी आरोप

--Advertisement--

मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला पर बरसाए पत्थर, गाली-गलौज करने का भी आरोप

तीसा/चम्बा – भूषण गूरूंग 

उथार जंगल के पास अपनी जमीन पर मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति की ओर से रास्ता रोककर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने बुजुर्ग पर पत्थर भी बरसाए, इससे महिला को चोटें आई हैं। महिला के चीखने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने तीसा थाना में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

इसके बाद पीड़ित को तीसा अस्पताल में उपचार दिया गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 60 वर्षीय जानकी पत्नी चतर सिंह निवासी जालू डाकघर भोडाश ने बताया कि सुबह वह अपनी जमीन पर मवेशी चरा रही थीं।

इतने में उनके गांव का मान सिंह आया और बेवजह रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर भी आरोपी धमकिया देने लगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...