मलाणा गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का दर्द जानने और मदद करने पहुँचा कारसेवा दल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

विश्व के सबसे प्राचीनतम गणतंत्र मलाणा में बीते दिनों आगजनी से लगभग 16 मकान जलकर राख हो गए थे और इसमें आगजनी से बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए अब कार सेवा संस्था आगे आई है।

कार सेवा संस्था के द्वारा मलाणा गांव का दौरा किया जिसमें संस्था के पदाधिकारी 1 घंटे पैदल चलकर मलाणा पहुँच और वहां उन्होंने पंचायत के प्रधान और उपप्रधान से आगजनी से बेघर हुए परिवारों की सूची मांगी और अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का भी हालचाल पूछा।

वही कार सेवा संस्था के द्वारा अध्यक्ष मनदीप सिंह द्वारा कहा गया कि अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों की सूची पंचायत प्रधान और उपप्रधान से मांगी गई है और सूची मिलने के बाद संस्था के द्वारा ग्रामीणों को को हर संभव मदद दी जाएगी ।

वही पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि कार सेवा संस्था के पदाधिकारी मलाणा गांव आए और उन्हें अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सूची जल्द ही सौंपी जाएगी ।उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का इसके लिए आभार जताया ।

वही इस अवसर पर कार सेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह संस्था के सदस्य रामप्रसाद शर्मा अमित शर्मा और नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...