मलबे की चपेट में आकर रावी में समाई कार मिली, नदी में बहे पिता-पुत्र का नहीं लगा सुराग

--Advertisement--

Image

चंबा-भरमौर एनएच पर बलोगी में सोमवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आकर रावी में समाई कार बुधवार को मिल गई है। कार को दुनाली के समीप खोज लिया गया लेकिन अभी तक रावी में बहे पिता-पुत्र का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

चंबा, धर्म नेगी

चंबा-भरमौर एनएच पर बलोगी में सोमवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आकर रावी में समाई कार बुधवार को मिल गई है। कार को दुनाली के समीप खोज लिया गया लेकिन अभी तक रावी में बहे पिता-पुत्र का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस व प्रशासन द्वारा उन्हें खोजने के लिए सोमवार से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को बलोगी में भूस्खलन की चपेट में आने से कार रावी में समा गई थी। इस दौरान सुभद्रा पत्नी फरंगू राम निवासी गांव चुकरासा, ग्राम पंचायत राड़ी की मौत हो गई थी। उसका शव नदी से बरामद किया गया था। जबकि उसका पति व बेटा रावी में बह गए थे।

मंगलवार को रावी में बहे पिता-पुत्र को खोजने के लिए अभियान छेड़ा गया लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। बुधवार को फिर से दोनों को तलाश करने का अभियान शुरू किया गया तथा दुनाली के समीप कार को बरामद किया गया। पुष्टि एसपी चंबा एस. अरुल कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...