मरीज को लेकर टांडा जा रही एंबुलेंस की टैक्सी कार में आपसी टक्कर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले की सीमा कटोरी बंगला के समीप एक एंबुलेंस और टैक्सी कार की आपसी टक्कर हो गई। इस घटना में गनीमत यह रही कि टैक्सी कार के सारे एयर बैग खुल गए, जिससे चालक को मामूली चोट लगी।

जानकारी के अनुसार देर शाम चम्बा की एक 108 एंबुलेंस एच.पी.73 ए 4334 एक मरीज को लेकर टांडा के लिए रवाना हुई लेकिन जैसे ही यह एंबुलेंस कटोरी बंगला के समीप एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही एक स्विफ्ट टैक्सी कार नंबर एच.पी. 01 सी. 2855 जोकि दुनेरा से डलहौजी की और जा रही थी के साथ टक्कर हो गई।

घटना के बाद मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों द्वारा टैक्सी चालक को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल दुनेरा ले जाया गया और साथ ही चम्बा की एंबुलेंस से टांडा जा रहे एक बुजुर्ग के परिजनों ने बुजुर्ग को टांडा पहुंचाया जाए। इसके लिए उन्होंने लोगों से गुहार लगाई और लोगों की मदद से पंजाब की 108 एंबुलेंस से बुजुर्ग को टांडा भेजा गया।

घटना के बाद कुछ समय तक तो दोनों चालकों में बहसबाजी का दौर चलता रहा लेकिन बाद में टैक्सी चालक ने अपनी गलती को माना। जिससे दोनों पक्षों में आपसी समझौते के कारण यह मामला दर्ज नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...