ममता शर्मसार : नवजात बच्ची को निजी बस की सीट के नीचे छोड़ कर माँ फरार

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

कहते हैं पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। मगर देव भूमि हिमाचल के देवनगरी कुल्लू में मानवता ओर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक मां अपनी नवजात बच्ची को बस में छोड़ छोड़ कर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को कुल्लू से मंडी जा रही निजी बस में परिचालक को बस की सीट के नीचे किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

परिचालक ने जब जाकर देखा तो एक नन्ही जान कंबल में लिपटी सिसक सिसक कर रो रही थी। चालक और परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को कुल्लू से मंडी जा रही निजी बस जब भुंतर हवाई अड्डे के समीप पहुंची तो परिचालक को बस की सीट के नीचे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

जिसके चलते परिचालक ने तुरंत बस को रुकवाया और बस मोड़ कर भुंतर पुलिस थाना ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची को जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने यंगवार्ता को बताया कि सोमवार देर शाम को एक नवजात बच्चे को अस्पताल में लाया गया जिसका इलाज चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि बच्ची प्रिमेच्योर पैदा हुई है और बच्ची का जन्म करीब 2 दिन पहले हुआ है। सीएमओ ने बताया कि नवजात का वजन 1. 2 किलोग्राम है। साथ ही बच्ची का तापमान भी काफी कम है। जिसके चलते उसे अभी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

डॉक्टर नागराज ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए भी कई दंपतियों के फोन आ रहे हैं, लेकिन इस बारे में संबंधित अधिकारी ही उचित कार्रवाई कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...