मध्य प्रदेश में महाकाल से मांगी कांग्रेस की जीत, उज्जैन में शीश नवाने पहुंचे प्रतिभा-विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

Image

परिणाम से पहले उज्जैन में शीश नवाने पहुंचे प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह

व्यूरो रिपोर्ट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रदेश के लिए सुख स्मृद्धि और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने की कामना की है।

इस दौरान काफी समय तक दोनों नेता मंदिर परिसर में मौजूद रहे और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह मध्य प्रदेश में ही राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। उन्होंने करीब दस किलोमीटर का सफर इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूरा किया।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल में इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उपचुनाव में प्रदेश के लोगों ने पार्टी का पूरा साथ दिया था।

इस दौरान विधानसभा के उपचुनाव समेत मंडी लोकसभा का चुनाव भी कांग्रेस ने जीता था। उस समय प्रदेश और केंद्र दोनों जगह हिमाचल की सरकार थी। इस बार पार्टी ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा है।

वहीं, प्रदेश में हुई बंपर वोटिंग से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...