मतदाता के मन की बात समझने में जुटे प्रत्याशी, यहां निर्दलीय प्रत्‍याशी ने लगा दी धाम

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जयराम ठाकुर के मंडी जिला में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रत्याशियों ने मोबाइल फोन पर हर कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ का हाल जाना। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के मूड को जानने के लिए पार्टी कार्यालय या फिर अपने आवास में कार्यकर्ताओं की बैठक बुला कर उनसे फीडबैक ली है। इसके बाद प्रत्याशी दिनभर मत को लेकर जमा घटाव करते रहे। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं की थकान मिटाने के लिए कुछ स्थानों पर मंडयाली धाम का भी आयोजन किया।

मंडी के प्रत्‍याशियों ने भी टटोली वोटरों की नब्‍ज

सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने बाड़ी गुमाणू स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शनिवार को हुए मतदान में प्रत्येक बूथ पर हासिल मतों का आंकड़ा जुटाया।

सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने भी अस्पताल के निकट अपने आवास में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। चंपा ठाकुर ने जी तोड़ मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई।

यहां कार्यकर्ताओं के लिए लगाई मंडयाली धाम

नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने चैलचौक स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं को बुला कर उनसे समूचे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछा। नाचन से आजाद प्रत्याशी ज्ञान चंद ने हटगढ़ स्थित माता हाटेश्वरी के प्रांगण में कार्यकर्ताओं के लिए मंडयाली धाम परोसी।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेश चौहान ने कनैड स्थित अपने घर में कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदान की जानकारी हासिल की। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी कार्यकर्ताओं से आंकड़ा एकत्रित कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी भी फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संपर्क कर फीडबैक हासिल करते रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...