मण्ड में अवैध खनन कर माल ले जाते हुए पकड़े 4 ट्रैक्टर

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

इंदौरा क्षेत्र में लोग अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे तो वहीं खनन विभाग भी निरंतर कार्रवाई जारी रखे हुए है।

माइनिंग फ्लाइंग गार्ड सन्नी जसवाल ने सुबह 4 बजे ही अवैध खनन कर माल ले जाने वालों पर धावा बोला व अवैध खनन करते हुए 4 ट्रैक्टर चालकों को काबू किया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए खनन अधिकारी नीरजकांत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध खनन कर माल पंजाब भिजवाया जा रहा है, जिस पर माइनिंग फ्लाइंग गार्ड सन्नी जसवाल को दबिश देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कार्रवाई के दौरान 4 ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा व खनन संबंधी दस्तावेज़ पेश करने के लिए कहा गया, मौका पर ऐसा कोई दस्तावेज़ पेश न कर पाए।

जिन्हें मौके पर ही 5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से कुल 20 हजार रुपए नकद जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...