चुआर में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, दंपति व बेटी जख्मी

--Advertisement--

चुआर में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, दंपति व बेटी जख्मी।

ऊना – अमित शर्मा 

पुलिस थाना अम्ब के तहत गांव चुआर में हुई मारपीट में दंपति व बेटी सहित 3 लोग जख्मी हुए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिवदई पत्नी चिन्तराम गांव चुआर ने शिकायत की है कि कि उनकी जमीन इकट्ठी है। जेठ ने जमीन किसी को आगे बेच दी है। जिसने जमीन ली हुई है वह जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

उसने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह तीन पुरुषों व तीन महिलाओं ने परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में उसे, उसके पति व बेटी को चोटें आई हैं। महिला ने संगीन आरोप लगाया है कि दो आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और इज्जत पर हाथ डाला।

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज के बोल 

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों का अस्पताल में मैडीकल करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...