मणिमहेश यात्रा के दौरान हैली टैक्सी की टिकट ब्लैक करने का आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा के दौरान शुरू की गई हैली टैक्सी सेवा से लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। मैहला पंचायत के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच उर्फ मुन्ना ने बताया कि वह हैलीपैड पर टिकट लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें बताया गया कि जिनकी ऑनलाइन बुकिंग है पहले उन्हें भेजा जाएगा, आप इंतजार कीजिए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे और उनके दिल्ली से आए मेहमान दोपहर 12 बजे तक लाइन में लगे रहे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। 12 बजे के बाद उन्होंने ब्लैक में टिकटें देनी शुरू कर दीं।

वहां जो भी लोग तैनात हैं वह दलाली का काम कर रहे हैं, जो हैलीपैड से लोगों को बुकिंग काऊंटर तक लाते हैं तथा टिकट कटवाकर फिर वापस हैलीपैड ले जाते हैं।

भुवनेश ने कहा कि जब इस बारे में पूछा गया तो बताया कि यह लोग मणिमहेश से वापस आने वाली फ्लाइट में आए हैं तथा उनकी वापसी की टिकट काटी जा रही है। इस तरह लोगों को गुमराह किया जा रहा जबकि टिकटें ब्लैक में दी जा रही हैं।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा है कि इन लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि आम आदमी भी मणिमहेश तक हवाई सेवा से यात्रा कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...