मटौर कालेज के पास मिला बम शैल

--Advertisement--

मटौर कालेज के पास मिला बम शैल

कांगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट 

कांगड़ा के मटौर कालेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांगड़ा गवर्नमेंट स्कूल और गवर्नमेंट डिग्री कालेज के पीछे एक बम शैल मिला।

स्थानीय लोगों ने जब सुबह सवेरे इसे देखा, तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी, वहीं इसकी खबर प्रधान ने मौके पर कांगड़ा पुलिस को खबर दी, जिसके बाद कांगड़ा पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।

कांगड़ा पुलिस द्वारा आर्मी को खबर दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से हिदायतें बरतते हुए आसपास के एरिया को आइसोलेट कर दिया गया है। स्कूल और कालेज के बच्चों को दूर रखा जा रहा है और आर्मी के आने तक हर तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल 

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यह टीपीटी शैल है। घबराने की जरूरत नहीं है, यह यूज्ड है। इसका प्रयोग आर्मी अभ्यास के दौरान किया जाता है। योल कैंट से आर्मी टीम को बुलाया गया है और इसे नष्ट किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...