मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा का जोरदार स्वागत किया।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नूरपुर ने आज भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा का जोरदार स्वागत किया।मदन राणा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नूरपुर पहुंचे है।जहां विश्राम गृह में उनके पहुंचने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नूरपुर के अध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

मदन राणा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व का ही आशीर्वाद है जो उन्होंने उन्हें इस जिम्मेदारी के काबिल समझा।राणा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस पर खरा उतरने के लिए वो हमेशा प्रयासरत रहेंगे।मदन राणा ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में ही लगा दी है और जब भी कमर्चारियों के हितों पर कुठाराघात होगा तो वो पहली पंक्ति में ही खड़े नजर आएंगे।

उन्होंने कहा प्रदेश की जयराम सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी कई मांगे उनजे बिना कहे ही मान ली थी जिसके लिए वो उनका आभार जताते है लेकिन अभी भी पुरानी पेंशन बहाली जैसी कई मांगे है जो लंबित है और वो उन मांगो की लड़ाई हर मंच पर लड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...