मकान में भड़की आग, तीन लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला की लगघाटी में एक मकान आग की चपेट में आ गया। आगजनी की इस घटना में 3 लाख 30 हज़ार का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार घाटी के घलियाणा गांव में एक दो कमरे के लकड़ी के मकान में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।

हालांकि दमकल विभाग की टीम के वाहन घटनास्थल की ओर रवाना हुए, लेकिन गांव तक सड़क ना होने के कारण दमकल विभाग की टीम को पैदल गांव तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया।

तीन मकानों को जलने से बचाया

इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से साथ लगते तीन मकानों को भी आग लगने से बचा लिया है। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जबकि पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग के साथ आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ऐसे पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने घटना के समय जल शक्ति विभाग की पाइप तोड़कर पानी से आग को नियंत्रित किया।

ये सामान हुआ राख

भागचंद के डेढ़ मंजिला 2 कमरों के मकान में आग लगने से उनके कपड़े, खाद्य सामग्री, लकड़ी, बेड फर्नीचर, आभुषण जलकर राख हो गए हैं।

दमकल विभाग की टीम ने ने इस दौरान साथ लगते सोम दत, मोहरी देवी व राहुल राम के रिहायशी मकान को आग लगने से बचा लिया गया। जिसके चलते करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...