मई के पहले दिन महंगाई से राहत, एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी कटौती

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चैाहान

मई के पहले ही दिन महंगाई से कुछ हल्की राहत मिली है। देशभर में आज एलपीजी गैस की कीमतों में भारी कटौती हुई है। हालांकि गैस यह कटौती सिर्फ कमर्शिलय गैस सिलेंडर में हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि 19 किलो बाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपए की कटौती हुई है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए में मिल रहा था। सोमवार को कीमतों में हुई कटौती के बाद दिल्ली में अब इसकी कीमत 1856.50 रुपए रह गई है।

बदा दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरे महीने कटौती हुई है। इससे पहले अप्रैल में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती हुई थी। यानी दो महीने के अंदर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 263 रुपए की कमी देखने को मिली है।

वहीं, इससे पहले मार्च महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए जबकि घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले जनवरी में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

बात देश के चार बड़े शहरों की करें तो सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1856.50, मुंबई में 1808.50, कोलकाता 1960.50 और चेन्नई में 2021.50 रुपए है। बढ़ती महंगाई के बीच कीमतों में यह कटौती कुछ राहत देने वाली जरूर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...