मंदिर में शीश नवाने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, 2 दिन पहले खरीदी थी नई कार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

सराज के बगड़ा थाच में एक कार दुर्घटना में कुल्लू जिला के भुंतर निवासी 2 लोगों की मौत का समाचार सामने आया है। सूचना मिलने पर जंजैहली पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला सवार ने घटनास्थल से निकालने पर कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले ली नई कार की खुशी में परिवार के लोग खुडीजहल मन्दिर देहुरी जा रहे थे। बगड़ा थाच के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार करीब 100 मीटर खाई में लुढ़क गई।

स्थानीय पंचायत उपप्रधान रोहित ठाकुर के बोल 

स्थानीय पंचायत के उपप्रधान रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि हादसे में भुंतर निवासी गौरव और उनकी माता मीरा देवी की मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब वे अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। हादसे के दौरान कार में तीसरे सवार को आंशिक चोटें आई हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

थाना प्रभारी राम कृष्ण ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि कार हादसे की सूचना मिलते ही वह टीम के घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...