मंदल झियोल के ग्रामीणों को जागरूक करने पहुंचा करोना भूत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 25 मई, राजीव जसबाल

जिला प्रशासन की ओर से कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान आरंभ किया गया, कोरोना भूत गांव गांव जाकर लोगों को कोविड से बचने का संदेश दे रहा है। धर्मशाला के मडल और झियोल में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार पुरूषोतम कुमार व चन्द्र कुमार कलाकार ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामले पहले से कम हुये हैं लेकिन लोगों को अभी भी कोविड से बचने के लिये प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को विभिन्न माध्यमों से कोविड से बचने के उपायों बारे जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बार-बार हाथ धोएं। बार-बार अपने चेहरे को न छुएं और सैनिटाईजर का प्रयोग करें। ऐसी सावधानियों को बरतते हुए, इस संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिना वजह अपने घर से न निकलें और कोरोना कर्फयू का पूर्ण रूप से पालन करें, कोरोना कर्फ्यू ढ़ील के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगा कर रखें। खांसी, बुखार, जुकाम आदि होने की स्थिति में नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में तुरन्त जांच करवाएं ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही संक्रमण का पता लगाया जा सके और उसका समय पर उपचार संभव हो पाए।

मंदल के उपप्रधान राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता अभियान आरंभ करने का सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों द्वारा कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण हाल ही में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी भी हुई है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना वायरस से जंग जीती जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...