मंडी में दरका पहाड़, ट्रक चपेट में आया, मनाली-कीरतपुर हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में किन्‍नौर के बाद मंडी में भी पहाड़ दरका है। मनाली-कीरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील के पास मलबा आने से एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। उसे सिर में चोट लगी है। भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रात से ही बाधित है। वीरवार सुबह भी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मनाली-कीरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 मील के पास भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। एहतियात के तौर ओर प्रशासन ने घटनास्‍थल से दूरी पर ही वाहनों को रोक दिया है। रात 10 बजे से सुबह तक मार्ग बंद होने के  कारण 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 7 मील से जाम मंडी बाईपास से आगे निकल गया है। रात भर 2000 से अधिक वाहन जाम में फंसे हैं, इसमें पर्यटकों की बसें, खाद्य सामग्री ले जाने वाले वाहनों सहित काफी संख्या में ट्रक फंसे हैं।

 

प्रशासन की माने तो जाम को खुलने में 2 से 3 घंटे और लगेंगे। वहीं दूसरी और कुल्लू को मंडी से जाने वाला वैकल्पिक मार्ग कांढी-कटौला-बजौरा भी मलबा आने के कारण बंद हो गया है। ऐसे में कुल्लू जिला का संपर्क कट गया है। दोनो मार्गों पर वाहन फंसे हैं।

देर रात को पंडोह के समीप सात मील में पहाड़ से मलबा नीचे आ गया। इस दौरान एक ट्रक जो वहां से गुजर रहा था, वह भी चपेट में आ गया। चालक ने मलबे से बचने के लिए ट्रक को मोड़ा, लेकिन मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक को सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घायल को 108 एंबुलेंस से मंडी अस्पताल लाया गया है। मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया मलबा आने के कारण ट्रक उसकी चपेट में आया हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है। मौके पर पंडोह चौकी की टीम हालात पर नजर रखे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...