शराब बरामदगी मामले में आरोपित बस चालक हटवास निवासी निलंबित

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो ने शराब बरामदगी मामले में आरोपित बस चालक हटवास निवासी नवीन कुमार को निलंबित कर दिया है। चंडीगढ़ से पालमपुर लौट रही परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की बस से भवारना पुलिस ने मंगलवार को तीन पेटी शराब बरामद की थी। पुलिस ने इस बाबत चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

भवारना पुलिस ने मंगलवार सुबह थाने के समीप नाका लगाया था। इस दौरान निगम की बस चंडीगढ़ से पालमपुर की ओर आ रही थी।भवारना के खैरा रोड चौक पर पुलिस ने गाड़ी जांच के लिए रोकी। इस दौरान दो बैग में 36 बोतल शराब मिली थी। शराब चालक की थी।

इस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पालमपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि चालक को निलंबित कर दिया है। कहा कि विभागीय जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...