मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले, हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग में भरे जाएंगे अधिकारियों के रिक्त पद

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कृषि विभाग में अधिकारियों के 2998 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1192 पद रिक्त हैं। विधायक होशियार सिंह के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारी एईओ के 700 पद स्वीकृत हैं, जबकि 295 रिक्त हैं। कृषि विकास अधिकारी एडीओ के 328 पदों में 195 भरे हुए शेष रिक्त हैं।

एईओ के पदों को भरने का मामला कोर्ट के विचाराधीन है। सरकार इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव ला रही है। एडीओ के पदों के लिए पदोन्नत होने को कोई भी पात्र नहीं है। जैसे ही पात्र होंगे, पदोन्नति से इन पदों को भरा जाएगा। सरकार पदों को भरने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...