मंडी मंडल में चालकों के अनुबंध आधार पर 276 पद भरे जाएंगे-विनोद ठाकुर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी मंडल में चालकों के अनुबंध आधार पर 276 पदों को भरने जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने वीरवार को यहां दी।

उन्होंने बताया कि निगम की मंडलीय कर्मशाला मंडी में आगामी 17 अप्रैल से 25 मई, 2023 तक उम्मीदवारों के प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मंडी मंडल के अंतर्गत आने वाले जिन उम्मीदवारों ने क्षेत्रीय कार्यालयों में अपने आवेदन जमा करवाए हुए हैं व पात्रता रखते हो उन उम्मीदवारों को पत्र (कॉल लेटर) के माध्यम से बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कॉल लेटर के माध्यम से ही उम्मीदवारों ड्राइविंग टेस्ट की तिथि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट की तिथि के दिन ही उम्मीदवार को टेस्ट देने होंगे तथा अन्य तिथि को टेस्ट नहीं लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-235154 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...