मंडी: पंडोह में हाईवे पर जा रहे ट्रक में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला में नैशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में सड़क पर चलते हुए ट्रक को लगी आग लग गई और पल भर में गाड़ी का अगला हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। हादसा चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास पेश आया है। इस हादसे में ट्रक मालिक का लाखों रुपए का नुक्सान हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर वीरवार दोपहर 1 बजे ट्रक मनाली से बिलासपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक पंडोह डैम कैंची मोड़ के पास पहुंचा तो ट्रक के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। ट्रक चालक प्रकाश चंद ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और अपने एक अन्य साथी संग ट्रक से छलांग लगा दी।

दोनों के छलांग लगाते ही ट्रक ने भयंकर आग पकड़ ली और ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व फोरलेन निर्माण में लगे मजदूर आग बुझाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन आग की लपटें अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना संभव न हो सका।

इसके बाद बीबीएमबी फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। सूचना मिलने के उपरांत पंडोह चौकी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चालक प्रकाश चंद के बोल

चालक प्रकाश चंद ने बताया कि वह मनाली से सीमैंट छोड़कर वापस बरमाणा की तरफ जा रहा था।

पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह राजेंद्र कुमार के बोल

वहीं पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में चालक व सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग लगने का क्या कारण रहा अभी इसकी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...