‘संसद सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय’, कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर विक्रमादित्य सिंह ने दी प्रतिक्रिया

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर कांग्रेस मंत्री और मंडी से चुनाव लड़ने वाले विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी के द्वारा संसद की सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।

भाजपा नेता कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सीआईएसएफ कांस्टेबल की कुछ शिकायतें थीं, लेकिन किसी पर इस तरह से हमला करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर तैनात सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने हाल ही में सांसद बनी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय हुई जब कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने मारा थप्पड़, कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयानों से थी आहत हिरासत में ली गई CISF की आरोपी जवान।

थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला जवान ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था महिलाएं दिल्ली में 100-100 रुपयों के लिए बैठी हुई हैं, क्या कंगना वहां बैठेगी, मेरी मां वहां बैठी थी इसी बात का गुस्सा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...